ओडिशा में कार-ट्रक की टक्कर से एक ही परिवार के छह लोगों की मौत
भुवनेश्वर, गुरुवार, 16 मई 2024। ओडिशा के क्योंझर जिले में रिमुली के पास राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 520 पर कार और ट्रक के बीच टक्कर से एक ही परिवार के छह सदस्यों की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि दुर्घटना बुधवार रात को उस समय हुई जब राजमार्ग पर कार और ट्रक के बीच टक्कर होने के बाद फिर एक अन्य ट्रक ने उसे पीछे से टक्कर मार दी , जिससे कार में सवार सभी लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल कर्मी दुर्घटनास्थल पर पहुंचे और बड़ी मशक्कत के बाद कार से शवों को बाहर निकाला। उन्होंने बताया कि सभी मृतक बारबिल के भद्रासाही निवासी हीरालाल पालेई के परिवार के सदस्य थे।
Similar Post
-
दिल्ली विमानन शिखर सम्मेलन में 115 से अधिक एयरलाइन, 55 देशों के प्रतिनिधि लेंगे हिस्सा
नई दिल्ली, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। राष्ट्रीय राजधानी में मार्च ...
-
दिल्ली हवाई अड्डे पर तीन भारतीय यात्रियों से सैन्य श्रेणी के 10 ड्रोन जब्त
नई दिल्ली, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। दिल्ली हवाई अड्डे पर तीन भार ...
-
केरलम: स्थानीय निकाय उपचुनावों में सत्ताधारी यूडीएफ ने अपनी मौजूदा सीटें गंवाई
तिरुवनंतपुरम, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। केरलम में सत्ताधारी कां ...
