सरकार बनने पर कांग्रेस भी देगी लोगों को राशन
![img](Admin/upload/1715762883-KHARGE.jpg)
नई दिल्ली, बुधवार, 15 मई 2024। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे ने कहा है कि केंद्र में यदि उनकी सरकार बनती है तो गरीबों को हर महीने 10 किलो राशन दिया जाएगा। खड़गे ने ट्वीट कर कहा ''मोदी सरकार गरीबों को फ्री में 5 किलो राशन दे रही है लेकिन यदि इंडिया गठबंधन की सरकार केंद्र में बनती है तो हम गरीबों को हर महीने पांच नहीं 10 किलो राशन देंगे। इस बीच पार्टी नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी मुफ्त राशन को लेकर कहा कि यह गरीबों का हक है और कांग्रेस ने ही गरीबों को तो हक दिया है। उन्होंने कहा ''जनता को राशन मिलता है क्योंकि इस देश में हर नागरिक को भोजन का अधिकार मिला हुआ है। अनाज किसानों का उगाया हुआ, वितरण में खर्च होने वाला धन जनता का, क्या भाजपा सरकार जनता का थोड़ा सा धन जनता पर खर्च करके उसे ही बंधक बनाना चाहती है। उन्होंने कहा ''महात्मा गांधी जी कहते थे कि सरकार का काम है सबसे गरीब के आंसू पोंछना।आज उसका एकदम उल्टा हो रहा है। जो गरीब है, उसका जीना मुश्किल हो गया है।
![](img/fb-share.png)
![](img/google-plus.png)
Similar Post
-
गाजा में ‘इजरायली बर्बरता’ को समर्थन मिलना शर्म की बात है: प्रियंका गांधी
नई दिल्ली, शुक्रवार, 27 जुलाई 2024। कांग्रेस महासचिव प्रियंका ग ...
-
बजट के विरोध में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन
नई दिल्ली, शुक्रवार, 27 जुलाई 2024। युवा कांग्रेस ने बजट 2024-25 को ज ...
-
प्रधानमंत्री मोदी ने ‘अग्निपथ’ पर सरासर झूठ बोला है, भ्रम फैला रहे हैं: खरगे
नई दिल्ली, शुक्रवार, 27 जुलाई 2024। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार् ...