जम्मू-कश्मीर: रियासी में आतंकवादियों के ठिकाने से हथियार और गोला-बारूद बरामद
जम्मू, रविवार, 12 मई 2024। जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले के एक वन क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने रविवार को आतंकवादियों के एक ठिकाने का भंडाफोड़ किया, जहां से नौ आईईडी और तीन पिस्तौल सहित भारी मात्रा में हथियार एवं गोला-बारूद बरामद किए गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय राइफल्स और पुलिस की संयुक्त टुकड़ियों ने सुबह माहौर इलाके के कोट बुधान जंगल में तलाशी और घेराबंदी अभियान के दौरान आतंकियों के ठिकाने का पता लगाया। अधिकारियों के मुताबिक, इलेक्ट्रिक डेटोनेटर से लैस नौ आईईडी और तीन मैगजीन, तीन पिस्तौल, 20 कारतूस, एक किलो विस्फोटक पाउडर, सात विस्फोटक सुरक्षा फ्यूज, विभिन्न प्रकार की 21 बैटरियां, 50 मीटर बिजली के तार, 15 एके असॉल्ट राइफल की गाोलियां, आठ मीटर लंबी रस्सी और एक कंबल भी बरामद किए गए। उन्होंने बताया कि अंतिम रिपोर्ट मिलने तक अभियान अब भी जारी है।
Similar Post
-
जम्मू कश्मीर विधानसभा में विरोध प्रदर्शन कर रहे चार विधायकों को सदन से बाहर निकाला गया
श्रीनगर, सोमवार, 29 सितंबर 2026। जम्मू कश्मीर विधानसभा में मुख् ...
-
जम्मू-कश्मीर में वाहन नदी में गिरा, चार लोगों की मौत
श्रीनगर, सोमवार, 29 सितंबर 2026। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले ...
-
असम में दो करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त, एक गिरफ्तार
गुवाहाटी, सोमवार, 29 सितंबर 2026। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश् ...
