सांबा में पाकिस्तानी ड्रोन पर बीएसएफ जवानों ने की फायरिंग
श्रीनगर, शनिवार, 11 मई 2024। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के सतर्क जवानों ने जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के करीब मंडरा रहे पाकिस्तानी ड्रोन पर गोलीबारी की। आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को बताया कि बीएसएफ के जवानों ने शुक्रवार देर रात सांबा जिले के रामगढ़ सेक्टर के नारायणपुर इलाके में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास एक पाकिस्तानी ड्रोन देखा। उन्होंने कहा कि बीएसएफ के जवानों ने सीमा के इस तरफ घुसने की कोशिश कर रहे ड्रोन को रोकने के लिए कुछ राउंड गोलीबारी की। इलाके में तलाशी अभियान किया गया है।
Similar Post
-
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने धारापुरम विधानसभा क्षेत्र में रोडशो शुरू किया
धारापुरम (तमिलनाडु), रविवार, 04 अक्टूबर 2026। तमिलगा वेत्री कषग ...
-
त्रिपुरा निकाय चुनाव ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में पुरुष मतदाताओं से ज्यादा महिला मतदाता
अगरतला, रविवार, 04 अक्टूबर 2026। राज्य चुनाव आयोग (एसईसी) के आंकड ...
-
'मेक इन इंडिया' के नाम पर पैदा हुई तानाशाही को खत्म कर देंगे: उद्धव ठाकरे
मुंबई, रविवार, 04 अक्टूबर 2026। शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठा ...
