अमृतसर में बीएसएफ ने बरामद किया ड्रोन, पिस्तौल
जालंधर, शनिवार, 04 मई 2024। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की खुफिया इकाई ने पंजाब के अमृतसर जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में एक ड्रोन और एक पिस्तौल बरामद की है। बीएसएफ के प्रवक्ता ने शनिवार को बताया कि ड्रोन की उपस्थिति के बारे में एक सूचना मिलने पर बीएसएफ के जवानों ने तलाशी अभियान में अमृतसर जिले के रतनखुर्द गांव से सटे एक खेत में सुबह लगभग आठ बजे एक ड्रोन बरामद किया। बरामद ड्रोन की पहचान चीन निर्मित डीजेआई माविक 3 क्लासिक के रूप में की गयी है। एक अन्य मामले में बीएसएफ ने अमृतसर जिले के भरोपल गांव से ड्रोन द्वारा गिरायी गयी एक पिस्तौल बरामद की है। प्रवक्ता ने बताया कि बीएसएफ खुफिया इकाई की एक विशेष सूचना के आधार पर, बीएसएफ के जवानों ने सुबह लगभग 07:30 बजे तलाशी में भरोपल गांव के एक खेत से एक पैकेट बरामद किया, जो पीले रंग की पैकिंग सामग्री में लपेटा गया था, काले चिपकने वाले टेप और उससे जुड़ी एक धातु की अंगूठी से सुरक्षित था। पैकिंग खोलने पर इसमें से एक पिस्तौल खाली मैगजीन सहित बरामद हुयी। उल्लेखनीय है कि इससे पहले बीएसएफ आज सीमावर्ती गांवों से तीन किलोग्राम हेरोइन और एक ड्रोन बरामद कर चुकी है। इस प्रकार आज बरामद किये गये ड्रोनों की संख्या दो हो गयी है।
Similar Post
-
निर्वाचन आयुक्तों ने चुनाव वाले पांच राज्यों में तैयारियों का जायजा लेना शुरू किया
नई दिल्ली, मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026। निर्वाचन आयोग के पांच राज् ...
-
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में आतंकवादी ठिकाने का पर्दाफाश; एके-47 और छह हथगोले बरामद
जम्मू, मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के सु ...
-
ममता बनर्जी गुट की प्रस्तावित रैली के बारे में आधिकारिक सूचना नहीं मिली: कोलकाता पुलिस आयुक्त
कोलकाता, मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026। कोलकाता के पुलिस आयुक्त अजय ...
