बांदा में सड़क हादसे में तीन की मौत
बांदा, शुक्रवार, 03 मई 2024। उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के कमसिन क्षेत्र में एक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन लोगों की मृत्यु हो गयी। पुलिस क्षेत्राधिकारी बबेरू राजवीर सिंह ने शुक्रवार को बताया कि यह हादसा रात लगभग दो बजे उस समय हुई जब कमासिन निवासी मोहम्मद गुलाम (18), कमलेश साहू (26), रज्जू मुसीवा (12) गांव से कमासिन आ रहे थे कि एक अनियंत्रित बोलेरो से टकरा गए। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने तीनों को सामुदायिक केंद्र में उपचार के लिये भर्ती कराया जहां मोहम्मद गुलाम और कमलेश को तड़के मृत घोषित किया गया जबकि राजू को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया जहां इलाज के दौरान उसकी भी आज मृत्यु हो गई।
Similar Post
-
कलकत्ता उच्च न्यायालय ने कोलकाता में अवैध निर्माणों की सीबीआई जांच के आदेश दिए
कोलकाता, शुक्रवार, 11 सितंबर 2026। कलकत्ता उच्च न्यायालय ने कोल ...
-
बैंक हड़ताल से मप्र में 7,000 शाखाओं में काम ठप, 5,500 करोड़ रुपये के कारोबार पर असर: संगठन
इंदौर, शुक्रवार, 11 सितंबर 2026। बैंकों में पांच दिवसीय कार्य स ...
-
एमसीडी सर्वेक्षण: दिल्ली में 1,355 में से सिर्फ तीन पीजी इमारत ‘असुरक्षित’
नई दिल्ली, शुक्रवार, 11 सितंबर 2026। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) द्व ...
