हरियाणा में कार-ट्रक की टक्कर से एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत
कैथल, शनिवार, 27 अप्रैल 2024। हरियाणा के कैथल में राष्ट्रीय राजमार्ग पर कार के सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा जाने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार हादसा शुक्रवार देर रात तब हुई , जब परिवार के तीन सदस्य पति ,पत्नी और पुत्री खाटू श्याम धाम से वापस पंचकुला जा रहे थे। इसी दौरान उनकी कार खड़े ट्रक से टकरा गयी। घटना में कार में सवार तीनों सदस्यों की मौके पर ही मौत हो गयी। मृतकों की पहचान सेवानिवृत्त हरियाणा पुलिस उपनिरीक्षक मनोज कुमार (61), पुलिस के वायरलेस विभाग में उपनिरीक्षक उर्मिल दत्ता (57) और चेतना (28) के रूप में हुई है।
Similar Post
-
नेहरू की जयंती पर पुष्पांजलि समारोह में केंद्रीय मंत्रियों की गैरमौजूदगी पर ओब्रायन ने उठाए सवाल
नई दिल्ली, शनिवार, 14 नवम्बर 2026। तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ ने ...
-
उत्तर प्रदेश के महाराजगंज में पराली जलाने पर 46 किसानों पर जुर्माना
महाराजगंज (उप्र), शनिवार, 14 नवम्बर 2026। महाराजगंज जिले की निचल ...
-
पुरी ने मप्र से निर्वाचित होने के बाद उप्र राज्यसभा सीट से इस्तीफा दिया
नई दिल्ली, शनिवार, 14 नवम्बर 2026। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह प ...
