मप्र के खरगोन में कार-एसयूवी की टक्कर में दो लोगों की मौत, 11 अन्य घायल
खरगोन (मप्र), सोमवार, 22 अप्रैल 2024। मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में एक कार और स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) की टक्कर में 65 वर्षीय एक महिला और उसके बेटे की मौत हो गई और 11 अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना रविवार और सोमवार की दरमियानी रात करीब ढाई बजे कोतवाली पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत बिस्टान रोड पर हुई। जिला अस्पताल चौकी के प्रभारी राम नरेश शर्मा ने बताया कि एसयूवी में सवार मां-बेटे इंदौर से आ रहे थे कि तभी उनके वाहन की खरगोन में उनके घर के पास एक कार से टक्कर हो गई। उन्होंने बताया कि ताज बी और उनके बेटे आमीन (48) की मौके पर ही मौत हो गई। अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना में कार सवार दो लोग और एसयूवी में सवार नौ अन्य लोग घायल हो गए, जिनमें से आठ को इलाज के लिए इंदौर स्थानांतरित किया गया।
Similar Post
-
बिश्नोई गिरोह ने केजरीवाल से सात करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी, नहीं देने पर मौत की धमकी दी
मोहाली, गुरुवार, 12 नवम्बर 2026। पंजाब पुलिस ने आम आदमी पार्टी (आ ...
-
केरलम: माकपा, कॉजपा ने प्रदर्शनकारी एलपीएसटी रैंक धारकों का समर्थन किया
तिरुवनंतपुरम, गुरुवार, 12 नवम्बर 2026। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट ...
-
सीआरपीएफ के विशेष महानिदेशक ने जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल से मुलाकात की
श्रीनगर, गुरुवार, 12 नवम्बर 2026। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआ ...
