वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी नलिन प्रभात एनएसजी के प्रमुख नियुक्त
नई दिल्ली, शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024। भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के वरिष्ठ अधिकारी नलिन प्रभात को देश की आतंकवाद निरोधक इकाई राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) का प्रमुख नियुक्त किया गया है। कार्मिक मंत्रालय के एक आदेश में यह जानकारी दी गई। प्रभात आंध्र प्रदेश काडर के 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और वर्तमान में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) में अतिरिक्त महानिदेशक के पद पर कार्यरत हैं।
कार्मिक मंत्रालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार कैबिनेट की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने 31 अगस्त 2028 यानी उनकी सेवानिवृत्ति की तारीख तक की अवधि के लिए एनएसजी के महानिदेशक के रूप में उनकी नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। एनएसजी को ‘‘ब्लैक कैट्स’’ के नाम से भी जाना जाता है और इसकी स्थापना 1984 में की गई थी।
सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के प्रमुख दलजीत सिंह चौधरी एनएसजी का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे। एसीसी ने खुफिया ब्यूरो (आईबी) में विशेष निदेशक के पद पर सपना तिवारी की नियुक्ति को भी मंजूरी दे दी है। ओडिशा काडर के 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी तिवारी वर्तमान में आईबी में अतिरिक्त निदेशक के पद पर कार्यरत हैं। आदेश में कहा गया है कि उनका कार्यकाल दो वर्ष का होगा।
Similar Post
-
राहुल गांधी चार नवंबर को पंजाब के संगरूर का दौरा करेंगे: परगट सिंह
चंडीगढ़, रविवार, 25 अक्टूबर 2026। कांग्रेस नेता राहुल गांधी चार ...
-
‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने साबित किया कि कोई भी लक्ष्य वायुसेना की पहुंच से दूर नहीं: वायुसेना प्रमुख
नई दिल्ली, रविवार, 25 अक्टूबर 2026। वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार ...
-
केरलम में भारी बारिश जारी, आईएमडी ने तीन जिलों के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया
तिरुवनंतपुरम, रविवार, 25 अक्टूबर 2026। केरलम में भारी बारिश की ...
