कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने किया मतदान, कहा – सभी सीटों पर होगी INDIA गठबंधन की जीत
नई दिल्ली, शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024। लोकतंत्र के महापर्व लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण की वोटिंग की शुरुआत हो गई है। आज 21 राज्यों की 102 सीटों पर मतदान हो रहा है। पीएम मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह समेत देश के दिग्गज नेताओं ने जनता से ज्यादा से ज्यादा मतदान करने की अपील की है। देश के कई दिग्गज लीडर भी मतदान करने मतदान केंद्र पहुंच रहे हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस के दिग्गज लीडर पी चिदंबरम ने अपने मताधिकार का उपयोग करते हुए मतदान किया।
वोट डालने के बाद कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने कहा, “मुझे बहुत खुशी और गर्व है कि मैं लोकसभा चुनाव में अपना वोट डाल सका। जहां तक तमिलनाडु का सवाल है, मुझे पूरा विश्वास है कि INDIA समूह तमिलनाडु की सभी 39 संसदीय सीटों पर जीत हासिल करेगा… यह चुनाव का पहला चरण है… आज पूरे तमिलनाडु में वोट पड़ रहे हैं और मुझे पूरा विश्वास है कि हम सभी सीटें जीतेंगे।”
Similar Post
-
पंजाब पुलिस छह महीने की तलाश के बाद फरार गैंगस्टर को इंडोनेशिया से वापस लाई
चंडीगढ़, शनिवार, 25 जुलाई 2026। पंजाब के गैंगस्टर रोधी कार्य बल ...
-
‘कुशा’ मिसाइल के सफल परीक्षण पर पेमा खांडू ने डीआरडीओ को बधाई दी
ईटानगर, शनिवार, 25 जुलाई 2026। अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पे ...
-
प्रधान का इस्तीफा राहुल गांधी के संघर्ष का परिणाम : कांग्रेस की तेलंगाना इकाई के प्रमुख
हैदराबाद, शनिवार, 25 जुलाई 2026। कांग्रेस की तेलंगाना इकाई के अ ...
