छत्तीसगढ़ में झोपड़ी में आग लगने से तीन बच्चों की झुलसने से मौत
अंबिकापुर, रविवार, 14 अप्रैल 2024। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में फूस की एक झोपड़ी में आग लगने से तीन भाई-बहनों की जलकर मौत हो गई। इन बच्चों की आयु दो वर्ष से आठ वर्ष के बीच थी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र के बरिमा गांव में शनिवार देर रात उस समय हुई जब बच्चों की मां मिट्टी का चूल्हा जलाकर पड़ोसी के घर चली गई। उन्होंने बताया कि महिला सुधनी बाई ने रात करीब नौ बजे चूल्हा जलाया और अपनी दूसरी बड़ी बेटी को ढूंढने के लिए पड़ोसी के घर चली गई। अधिकारी ने एक बयान में कहा कि महिला देर रात करीब तीन बजे लौटीं और देखा कि पूरी झोपड़ी जलकर खाक हो गई है। पुलिस ने कहा कि प्रथम दृष्टया लगता है कि चूल्हे की लपटों के कारण झोपड़ी में आग लग गई और मामले की जांच की जा रही है। अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान कुमारी गुलाबी (आठ), उसकी बहन सुषमा (चार) और भाई राम प्रसाद (दो) के रूप में की गई है।
Similar Post
-
फडणवीस से वार्ता के निमंत्रण के बाद राकांपा ने कृषि ऋण माफी को लेकर आंदोलन स्थगित किया
छत्रपति संभाजीनगर, सोमवार, 29 जून 2026। राष्ट्रवादी कांग्रेस प ...
-
महाराष्ट्र टीईटी प्रश्नपत्र लीक मामले में सीबीआई जांच की मांग, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठी
मुंबई, सोमवार, 29 जून 2026। महाराष्ट्र विधान परिषद में विपक्षी ...
-
पुरी में देव स्नान पूर्णिमा का भव्य आयोजन
- 108 घड़ों के जल से हुए भगवान जगन्नाथ के दर्शन, लाखों भक्त हुए भाव ...
