'BJP के घोषणा पत्र में महंगाई, बेरोजगारी और गरीबी को हटाने का जिक्र नहीं', तेजस्वी यादव का दावा
पटना, रविवार, 14 अप्रैल 2024। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने रविवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के घोषणा पत्र में महंगाई, बेरोजगारी और गरीबी को हटाने या कम करने का ज़िक्र नहीं है। पटना में पत्रकारों के साथ बातचीत के दौरान यादव ने दावा किया, “भाजपा के घोषणा पत्र में कहीं भी नौकरी और रोजगार का ज़िक्र नहीं है और ना ही महंगाई, बेरोजगारी और गरीबी को हटाने अथवा कम करने का ज़िक्र है।”
उन्होंने दावा किया कि भाजपा के घोषणा पत्र में देश के 60 फ़ीसदी युवाओं, 80 प्रतिशत किसानों और देश के लगभग छह लाख 40 हजार से अधिक गांवों के लिए कुछ भी नहीं है। यादव ने कहा कि बिहार सहित देश के पिछड़े और गरीब राज्यों के विकास एवं उत्थान के लिए भी भाजपा के घोषणा पत्र में कुछ नहीं है। उन्होंने कहा कि जिन राज्यों से लोकसभा के सबसे अधिक सांसद आते हैं, उन राज्यों के विकास के लिये भी घोषणा पत्र में कुछ नहीं है। राजद नेता ने आरोप लगाया कि वे (भाजपा नेता) अपने घोषणा पत्र में नौकरी, रोजगार, युवा, किसान, जवान और गांव को पूर्णत: भूल गए हैं।
Similar Post
-
तमिलनाडु के मंत्री ने विधायकों की खरीद-फरोख्त के आरोपों का खंडन किया
इरोड (तमिलनाडु), रविवार, 05 जुलाई 2026। तमिलनाडु के मंत्री के ए स ...
-
महाराष्ट्र : ऑनलाइन गेमिंग के जरिये व्यक्ति से 1.36 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी
ठाणे, रविवार, 05 जुलाई 2026। महाराष्ट्र के ठाणे शहर में एक ऑनलाइ ...
-
आईसीएमआर-एमआईएनडीएस को 'ई-गवर्नेंस' के लिए स्वर्ण पुरस्कार मिला
नई दिल्ली, रविवार, 05 जुलाई 2026। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान ...
