दिल्ली में मनाई गई ईद
- जामा मस्जिद में बड़ी संख्या में लोगों ने अदा की नमाज
नई दिल्ली, गुरुवार, 11 अप्रैल 2024। राष्ट्रीय राजधानी में मुस्लिम समाज के लोगों ने बृहस्पतिवार को ईद-उल-फितर के अवसर पर मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज अदा की। ईद-उल-फितर पर्व रमज़ान महीना संपन्न होने पर मनाया जाता है। दिल्ली की 17वीं सदी की जामा मस्जिद में सुबह की नमाज के लिए बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए और एक दूसरे के गले मिलकर बधाई दी। चांदनी चौक, मीना बाजार और दरीबा कलां सहित जामा मस्जिद के आसपास के बाजारों में उत्सव जैसा माहौल रहा और लोगों ने त्योहार के लिए जमकर खरीदारी की। जामा मस्जिद में नमाज अदा करने के बाद स्थानीय निवासी मोहम्मद गुफरान अफरीदी ने कहा, ‘इस्लाम का संदेश है कि सभी धर्मों के लोगों को प्रेम और स्नेह के साथ रहना चाहिए। यही ‘गंगा-जमुनी तहजीब’ है। इंसानियत से बड़ा कोई धर्म नहीं है।’ केरल और लद्दाख में बुधवार को ईद मनाई गई, जबकि देश के बाकी हिस्सों में यह 11 अप्रैल को मनाई जा रही है।
Similar Post
-
बेंगलुरु में 35 करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ जब्त, आठ गिरफ्तार
बेंगलुरु, बुधवार, 20 मई 2026। बेंगलुरु शहर के विभिन्न हिस्सों म ...
-
जम्मू में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास ड्रोन से गिराए गए दो किलोग्राम मादक पदार्थ की खेप जब्त
जम्मू, बुधवार, 20 मई 2026। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बुधवार को जम्मू ...
-
सेना प्रमुख 30 मई को एनडीए में करेंगे पासिंग आउट परेड का निरीक्षण
मुंबई, बुधवार, 20 मई 2026। सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी 30 म ...
