ओडिशा सरकार ने कटक, जगतसिंहपुर में नियुक्त किए नए जिलाधिकारी
भुवनेश्वर, शनिवार, 06 अप्रैल 2024। भारत निर्वाचन आयोग की मंजूरी के बाद ओडिशा सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों को क्रमश: कटक और जगतसिंहपुर का जिलाधिकारी नियुक्त किया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि 2011 बैच के आईएएस अधिकारी अरिंदम दाकुआ को कटक का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। उन्होंने विनीत भारद्वाज की जगह ली है। वहीं 2012 बैच के आईएएस अधिकारी अनुपम साहा को पारुल पटवारी के स्थान पर जगतसिंगपुर का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। निर्वाचन आयोग ने दो अप्रैल को ओडिशा सरकार को भारद्वाज और पटवारी तथा भारतीय पुलिस सेवा के छह अन्य अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से गैर चुनाव संबंधित पदों पर स्थानांतरित करने का आदेश दिया था।
राज्य सरकार ने आशीष सिंह की जगह संजय कुमार कौशल को नया महानिरीक्षक (मध्य) रेंज नियुक्त किया है। पुलिस उपमहानिरीक्षक (सतर्कता) प्रकाश आर को भी स्थानांतरित कर दिया गया है और उन्हें कंवर विशाल सिंह के स्थान पर कटक के पुलिस उपायुक्त के पद पर तैनात किया गया है। पुलिस उपमहानिरीक्षक (खुफिया प्रभारी सुरक्षा प्रकोष्ठ) ब्रिजेश कुमार राय को मित्रभानु महापात्रा के स्थान पर राउरकेला का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।
Similar Post
-
चमोली सुरंग हादसे में सात लोगों की मौत, तीन लापता लोगों की तलाश जारी
गोपेश्वर (उत्तराखंड), शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। उत्तराखंड के चमो ...
-
मुख्यमंत्री उमर ने जम्मू कश्मीर के नदी जल पर दावे को लेकर पाकिस्तान को आड़े हाथ लिया
श्रीनगर, शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। जम्मू कश्मीर के नदी जल पर दावा ...
-
कोयले की मांग 2030 तक 1.6 अरब टन तक पहुंचने का अनुमान : सचिव
मुंबई, शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। केंद्रीय कोयला सचिव विक्रम देव ...
