महाराष्ट्र में आठ लोस सीटों के लिए 352 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए
मुंबई, शुक्रवार, 05 अप्रैल 2024। महाराष्ट्र में दूसरे चरण में 26 अप्रैल को आठ लोकसभा सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए 352 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किये हैं। आधिकारिक प्रवक्ता के मुताबिक गुरुवार को मराठवाड़ा और विदर्भ के निर्वाचन क्षेत्रों बुलढाणा, अकोला, अमरावती, वर्धा, यवतमाल-वाशिम, हिंगोली, नांदेड़ और परभणी में नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन था। उन्होंने बताया कि नामांकन दाखिले के अंतिम दिन तक बुलढाणा में 29 , अकोला में 28, अमरावती में 59 , वर्धा में 27 , यवतमाल-वाशिम में 38 , हिंगोली में 55 , नांदेड़ में 74 और परभणी से 42 उम्मीदवारों नामांकन पत्र भरे हैं। शुक्रवार को सभी नामांकन पत्रों की जांच की जायेगी।
Similar Post
-
निर्वाचन आयुक्तों ने चुनाव वाले पांच राज्यों में तैयारियों का जायजा लेना शुरू किया
नई दिल्ली, मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026। निर्वाचन आयोग के पांच राज् ...
-
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में आतंकवादी ठिकाने का पर्दाफाश; एके-47 और छह हथगोले बरामद
जम्मू, मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के सु ...
-
ममता बनर्जी गुट की प्रस्तावित रैली के बारे में आधिकारिक सूचना नहीं मिली: कोलकाता पुलिस आयुक्त
कोलकाता, मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026। कोलकाता के पुलिस आयुक्त अजय ...
