उरी में घुसपैठ की कोशिश नाकाम , एक आतंकवादी ढेर
श्रीनगर, शुक्रवार, 05 अप्रैल 2024। जम्मू कश्मीर में बारामूला जिले के उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास सुरक्षा बलों ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया और इस दौरान एक संदिग्ध आतंकवादी मारा गया। रक्षा सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने उरी में सबुरा नाला रुस्तम में नियंत्रण रेखा के करीब घुसपैठियों की संदिग्ध गतिविधि देखी और उन्हें ललकारा। इसी दौरान आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गयी। उन्होंने बताया कि अब तक एक आतंकवादी मारा गया है और अभियान जारी है। सीमा सुरक्षा बल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने हाल ही में कहा था कि चुनाव के दौरान नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ की आशंकाओं के मद्देनजर सुरक्षाबल अलर्ट हैं। बारामूला लोकसभा सीट पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) से सटे होने के कारण संवेदनशील क्षेत्र है।
Similar Post
-
दिल्ली पुलिस ने 30 करोड़ रु की साइबर ठगी से जुड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया, सात गिरफ्तार
नई दिल्ली, सोमवार, 27 अक्टूबर 2026। दिल्ली पुलिस ने 30 करोड़ रुपय ...
-
न्यायालय ने धनशोधन मामले में रियल्टी कंपनी के प्रवर्तक की जमानत याचिका पर ईडी से जवाब मांगा
नई दिल्ली, सोमवार, 27 अक्टूबर 2026। उच्चतम न्यायालय ने घर खरीदा ...
-
गुजरात सरकार ने देवभूमि द्वारका, कच्छ, जामनगर और पोरबंदर जिलों को सूखा प्रभावित घोषित किया
गांधीनगर, सोमवार, 27 अक्टूबर 2026। गुजरात सरकार ने सोमवार को दे ...
