पूर्व मुख्यमंत्री कुमारस्वामी ने मांड्या लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल किया
मांड्या (कर्नाटक), गुरुवार, 04 अप्रैल 2024। जनता दल सेक्युलर (जदएस) के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री एच.डी. कुमारस्वामी ने बृहस्पतिवार को मांड्या लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल किया। कर्नाटक में 26 अप्रैल को लोकसभा चुनाव होना है। उनके साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिग्गज नेता बी.एस. येदियुरप्पा, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत और मैसूरु से पार्टी के उम्मीदवार यदुवीर कृष्णदत्त चामराजा वाडियार भी मौजूद थे। यदुवीर कृष्णदत्त चामराजा वाडियार मैसूरु के पूर्ववर्ती राजवंश के सदस्य हैं। पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवेगौड़ा की अध्यक्षता वाली जद(एस) पिछले साल सितंबर में भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल हुई थी। कर्नाटक में सीट-बंटवारे पर सहमति के तहत भाजपा 25 लोकसभा सीट और जदएस शेष तीन सीट पर चुनाव लड़ेगी।
Similar Post
-
देवजी, समर्पण कर चुके अन्य नक्सली केंद्र से भाकपा (माओवादी) पर लगा प्रतिबंध हटाने का आग्रह करेंगे
हैदराबाद, रविवार, 16 अगस्त 2026। आत्मसमर्पण कर चुके भाकपा (माओव ...
-
पुणे अदालत ने ‘मादक पदार्थ सरगना’ वीरेंद्र सिंह बसोया को 21 अगस्त तक एनसीबी की हिरासत में भेजा
पुणे, रविवार, 16 अगस्त 2026। पुणे की एक अदालत ने रविवार को कथित म ...
-
मप्र : ईंधन खत्म होने से चंबल नदी में फंसा स्टीमर, सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया
मुरैना, रविवार, 16 अगस्त 2026। मध्यप्रदेश के भिंड जिले में रविव ...
