चुनाव आयोग ने बुलाई प्रवर्तन एजेंसियों की बैठक
नई दिल्ली, बुधवार, 03 अप्रैल 2024। चुनाव आयोग ने आम चुनाव के दौरान देश भर में कानून व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा के लिए बुधवार को राजधानी में राज्यों और केंद्र शासित क्षेत्र की पुलिस तथा अन्य प्रवर्तन एजेंसियों की बैठक बुलाई है। आयोग के एक अधिकारी ने बताया कि बैठक में चुनाव के दौरान अवैध गतिविधियों की रोकथाम, चुनाव को प्रभावित करने के लिए बांटे जाने वाली किसी भी प्रकार की वस्तुओं और धन आदि की जब्ती की कार्रवाई की भी समीक्षा की जाएगी। बैठक में प्रवर्तन एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारियों के भाग लेने की संभावना है। आयोग के अधिकारी ने कहा , ''कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा , अवैध गतिविधियों, मतदाताओं को प्रभावित करने में इस्तेमाल किए जाने वाले धन एवं सामान की जब्ती तथा अंतर-राज्य और अंतरराष्ट्रीय सीमाओं पर कड़ी निगरानी की व्यवस्था के लिए आयोग आज दोपहर राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों की कानून प्रवर्तन एजेंसियों की एक बैठक करेगा।
Similar Post
-
देवजी, समर्पण कर चुके अन्य नक्सली केंद्र से भाकपा (माओवादी) पर लगा प्रतिबंध हटाने का आग्रह करेंगे
हैदराबाद, रविवार, 16 अगस्त 2026। आत्मसमर्पण कर चुके भाकपा (माओव ...
-
पुणे अदालत ने ‘मादक पदार्थ सरगना’ वीरेंद्र सिंह बसोया को 21 अगस्त तक एनसीबी की हिरासत में भेजा
पुणे, रविवार, 16 अगस्त 2026। पुणे की एक अदालत ने रविवार को कथित म ...
-
मप्र : ईंधन खत्म होने से चंबल नदी में फंसा स्टीमर, सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया
मुरैना, रविवार, 16 अगस्त 2026। मध्यप्रदेश के भिंड जिले में रविव ...
