छत्तीसगढ़ : तीन और शव बरामद, 13 हुई मारे गए नक्सलियों की संख्या
बीजापुर, बुधवार, 03 अप्रैल 2024। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में पुलिस और सुरक्षा बलों के बीच हुई मुठभेड़ के बाद आज सुबह तीन और नक्सलियों के शव बरामद हुए है, ऐसे में अब मारे गए नक्सलियों की कुल संख्या 13 हो गई है। बस्तर रेंज पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने बताया कि लगभग 14 घंटे तक चली मुठभेड़ के बाद घटनास्थल से कुल 13 माओवादियों के शव बरामद किए गए, जिनमें 10 पुरुष और 3 महिलाएं शामिल थीं। जब्त किए गए हथियारों में एक लाइट मशीन गन (एलएमजी), दो राइफल और बड़ी मात्रा में बीजीएल गोले और लॉन्चर शामिल थे। शव बरामद होने के बावजूद मृत नक्सलियों की पहचान अपुष्ट है। हालाँकि, प्रारंभिक आकलन से पता चलता है कि अधिकांश हताहत पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी (पीएलजीए) कंपनी नंबर 02 के हैं। उन्होंने बताया कि कोरचोली जंगल में आज सुबह सर्चिंग के बाद जवानों ने 3 और नक्सलियों के शव बरामद किए हैं। इस प्रकार मुठभेड़ में अब तक 13 नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं। बीजापुर जिले के घने जंगलों में सुरक्षा बलों के साथ एक सप्ताह के भीषण संघर्ष में विभिन्न स्थानों पर कुल 22 नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। पिछले 40 दिनों में यहां 45 से अधिक नक्सली मारे जा चुके है।
Similar Post
-
देवजी, समर्पण कर चुके अन्य नक्सली केंद्र से भाकपा (माओवादी) पर लगा प्रतिबंध हटाने का आग्रह करेंगे
हैदराबाद, रविवार, 16 अगस्त 2026। आत्मसमर्पण कर चुके भाकपा (माओव ...
-
पुणे अदालत ने ‘मादक पदार्थ सरगना’ वीरेंद्र सिंह बसोया को 21 अगस्त तक एनसीबी की हिरासत में भेजा
पुणे, रविवार, 16 अगस्त 2026। पुणे की एक अदालत ने रविवार को कथित म ...
-
मप्र : ईंधन खत्म होने से चंबल नदी में फंसा स्टीमर, सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया
मुरैना, रविवार, 16 अगस्त 2026। मध्यप्रदेश के भिंड जिले में रविव ...
