संजय सिंह को अस्पताल से छुट्टी मिली
नई दिल्ली, बुधवार, 03 अप्रैल 2024। आम आदमी पार्टी (आप) के नेता एवं राज्यसभा सदस्य संजय सिंह को बुधवार को आईएलबीएस (यकृत एवं पित्त विज्ञान संस्थान) अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी। अस्पताल के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उच्चतम न्यायालय ने दिल्ली आबकारी नीति ‘‘घोटाले’’ से जुड़े धन शोधन मामले में संजय सिंह को मंगलवार को जमानत दे दी थी। इससे पहले, प्रवर्तन निदेशालय ने कहा था कि अगर सिंह को मामले में जमानत दी जाती है तो उसे कोई आपत्ति नहीं है। अस्पताल के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘सिंह को यकृत से संबंधित समस्या के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह 24 घंटे तक अस्पताल में रहे।’’ जेल के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘सिंह नियमित जांच के लिए आईएलबीएस गए थे, लेकिन उन्हें भर्ती कर लिया गया। जब उन्हें उनकी जमानत की खबर मिली, उस समय वह अस्पताल में थे।’’
Similar Post
-
पंजाब पुलिस छह महीने की तलाश के बाद फरार गैंगस्टर को इंडोनेशिया से वापस लाई
चंडीगढ़, शनिवार, 25 जुलाई 2026। पंजाब के गैंगस्टर रोधी कार्य बल ...
-
‘कुशा’ मिसाइल के सफल परीक्षण पर पेमा खांडू ने डीआरडीओ को बधाई दी
ईटानगर, शनिवार, 25 जुलाई 2026। अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पे ...
-
प्रधान का इस्तीफा राहुल गांधी के संघर्ष का परिणाम : कांग्रेस की तेलंगाना इकाई के प्रमुख
हैदराबाद, शनिवार, 25 जुलाई 2026। कांग्रेस की तेलंगाना इकाई के अ ...
