‘आप’ विधायकों ने सुनीता केजरीवाल से की मुलाकात, कहा- सीएम केजरीवाल पद से न दें इस्तीफा
नई दिल्ली, मंगलवार, 02 अप्रैल 2024। आम आदमी पार्टी (आप) के विधायकों ने मंगलवार को अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता से मुलाकात की और कहा कि मुख्यमंत्री को जेल से ही सरकार चलानी चाहिए और इस्तीफा नहीं देना चाहिए। केजरीवाल को अब समाप्त हो चुकी आबकारी नीति से जुड़े धन शोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पिछले महीने गिरफ्तार किया था। वह 15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में हैं। पार्टी नेताओं ने कहा कि मंगलवार को बैठक के दौरान ‘आप’ विधायकों ने सुनीता केजरीवाल से कहा कि दिल्ली के दो करोड़ लोग मुख्यमंत्री के साथ खड़े हैं और उन्हें किसी भी कीमत पर इस्तीफा नहीं देना चाहिए। दिल्ली में ‘आप’ के 62 विधायकों में से 55 बैठक के दौरान मौजूद थे। ‘आप’ नेताओं ने कहा कि चार विधायक शहर से बाहर हैं जबकि तीन - केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और सत्येन्द्र जैन जेल में हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने केजरीवाल के इस्तीफे की मांग की है।
Similar Post
-
रेखा गुप्ता ने योजना के प्रचार के लिए ‘रैप्ड’ मेट्रो ट्रेन को रवाना किया
नई दिल्ली, बुधवार, 23 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने द ...
-
अवैध खनन: उच्चतम न्यायालय ने राजस्थान में वन अधिकारी को कुचलकर मार दिये जाने का संज्ञान लिया
नई दिल्ली, बुधवार, 23 सितंबर 2026। उच्चतम न्यायालय ने राजस्थान ...
-
ग्वालियर: एलएनआईपीई के छात्रों का प्रदर्शन जारी, कुलपति को बनाया बंधक
ग्वालियर, बुधवार, 23 सितंबर 2026। केंद्र सरकार के संस्थान लक्ष् ...
