हम सभी कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करेंगे: सिसोदिया ने अदालत ने नोटिस पर कहा
जम्मू, मंगलवार, 10 मार्च 2026। शराब नीति मामले में दिल्ली उच्च न्यायालय द्वारा नोटिस जारी किए जाने के एक दिन बाद आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने न्यायपालिका पर भरोसा जताते हुए मंगलवार को कहा कि वह और इस मामले में अधीनस्थ अदालत की ओर से आरोपमुक्त किए गए अन्य लोग सभी कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करेंगे। सिसोदिया हिरासत में लिए गए आम आदमी विधायक मेहराज मलिक के परिवार से मिलने जम्मू स्थित उनके आधिकारिक आवास गए थे और उच्च न्यायालय के नवीनतम नोटिस पर पूछे गए एक प्रश्न का जवाब दे रहे थे। उन्होंने जम्मू में पत्रकारों से कहा, ''अदालत की प्रक्रिया चाहे जो भी हो, हम अदालत का सम्मान करते हैं और सभी कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करेंगे।''
उच्च न्यायालय ने सोमवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा दायर याचिका पर दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और 21 अन्य लोगों से जवाब मांगा था। इस याचिका में अधीनस्थ अदालत की ओर से उन्हें आरोपमुक्त किए जाने के फैसले को चुनौती दी गई है। अधीनस्थ अदालत ने 27 फरवरी को केजरीवाल, सिसोदिया और अन्य को बरी कर दिया था और सीबीआई की खिचाई करते हुए कहा था कि उसका मामला न्यायिक जांच में पूरी तरह से विफल रहा और पूरी तरह निराधार था। दिल्ली उच्च न्यायालय की न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा ने सीबीआई की याचिका पर सभी आरोपियों को नोटिस जारी किया और सुनवाई के लिए 16 मार्च की तारीख तय की।
Similar Post
-
बिहार में कानून-व्यवस्था खत्म, अपराधियों को मिल रहा सरकार का संरक्षण: तेजस्वी यादव
पटना, शनिवार, 12 सितंबर 2026। बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता ...
-
जरांगे ने 19 सितंबर से मुंबई के आजाद मैदान में अनिश्चितकालीन अनशन की घोषणा की
जालना (महाराष्ट्र), शनिवार, 12 सितंबर 2026। कार्यकर्ता मनोज जरा ...
-
आप-जीएफपी के संयुक्त होर्डिंग से केजरीवाल के गोवा दौरे से पहले गठबंधन की अटकलें तेज
पणजी, शनिवार, 12 सितंबर 2026। गोवा के राजमार्गों पर शनिवार को आम ...
