केरलम के मुख्यमंत्री सतीशन एक नवंबर को ‘चलो दिल्ली’ प्रदर्शन में शामिल होंगे

img

तिरुवनंतपुरम, शुक्रवार, 31 अक्टूबर 2026। केरलम के मुख्यमंत्री वी डी सतीशन रविवार को नयी दिल्ली में विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन के ‘चलो दिल्ली’ प्रदर्शन में शामिल होंगे। सतीशन ने कहा कि इसका उद्देश्य लोकतंत्र और संविधान की रक्षा करना तथा मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं से जुड़ी चिंताओं को उठाना है। सतीशन ने शनिवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि वह रामलीला मैदान में लाखों नागरिकों के साथ लोकतंत्र, संविधान और मतदान के अधिकार की रक्षा के लिए खड़े होंगे।

उन्होंने कहा,“यह सिर्फ एक प्रदर्शन नहीं है, बल्कि इस बात की दृढ़ घोषणा है कि जब लोकतंत्र खतरे में होगा, तब हम चुप नहीं रहेंगे।” मुख्यमंत्री ने लोगों से एक नवंबर को राष्ट्रीय राजधानी में होने वाले ‘चलो दिल्ली’ प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने हाल ही में लोगों से विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन के एक नवंबर के ‘चलो दिल्ली’ मार्च में शामिल होने का आग्रह किया था। उन्होंने लोगों से पुलिस और उसकी लाठियों की चिंता नहीं करने को कहा था। राहुल ने कहा था कि रामलीला मैदान में विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ का ‘चलो दिल्ली’ मार्च लोकतंत्र को बचाने, ‘‘वोट चोरी’’ को समाप्त करने और संविधान की रक्षा करने के लिए है।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement