सुपुर्दे खाक हुआ बाहुबली मुख्तार, उमड़ा जनसैलाब
गाजीपुर, शनिवार, 30 मार्च 2024। बाहुबली पूर्व विधायक और माफिया मुख्तार अंसारी का अंतिम संस्कार शनिवार को गाजीपुर जिले में यूसूफपुर मोहम्मदाबाद स्थित उसके पैतृक कब्रिस्तान में किया गया। इस मौके पर हजारों की तादाद में उसके समर्थक मौजूद रहे। पिछले गुरुवार को बांदा जेल में हृदयघात के बाद मुख्तार को मेडिकल कॉलेज लाया गया था जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी थी। शुक्रवार देर रात उसका शव गाजीपुर स्थित उसके पैतृक निवास पर लाया गया, जहां आज 10:30 बजे उसेके पैतृक कब्रिस्तान पर उसे सुपुर्दे खाक किया गया। ऐहतियात के तौर पर जिला प्रशासन ने सुरक्षा के सख्त इंतजाम किये थ। मुख्तार के जनाजे की नमाज में हजारों लोग शामिल रहे। इस अवसर पर सपा बसपा लगायत विभिन्न राजनीतिक दलों के राजनेता, जन सामान्य से लेकर गणमान्य तक अंतिम विदाई के लिए उपस्थित रहा। मुख्तार की अंतिम विदाई में बिहार के चर्चित दिवंगत माफिया शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा की उपस्थिति चर्चा का विषय बनी रही। वहीं मुख्तार के अंतिम विदाई में उनके बड़े पुत्र अब्बास अंसारी व मुख्तार की पत्नी अफसा बेगम उपस्थित नहीं हो पाई।
Similar Post
-
बाल श्रम संशोधन अधिनियम के क्रियान्वयन के लिए विशेष प्रकोष्ठ गठित करे केंद्र: न्यायालय
नई दिल्ली, बुधवार, 04 नवम्बर 2026। उच्चतम न्यायालय ने केंद्र को ...
-
सरकार ने अग्निवीरों को दो साल का सेवा विस्तार देने की घोषणा की
नई दिल्ली, बुधवार, 04 नवम्बर 2026। सरकार ने बुधवार को ‘अग्निवी ...
-
125 दिन रोजगार की गारंटी वाली योजना का हवाला देकर शुभेंदु ने प्रवासी श्रमिकों से लौटने की अपील की
कोलकाता, बुधवार, 04 नवम्बर 2026। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शु ...
