भारत में मौजूद इस नदी में बहता है सोना

भारत में बहने वाली नदियां हजारों सालों से लोगों के जीवन यापन का जरिया बनी हुई हैं। आज भी घर, खेती और फैक्ट्रियों में इनके जल का यूज किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हमारे देश में एक ऐसी नदी भी है जिसमें सोना बहता है। जिसे निकालने के लिए हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा होते हैं। आज के समय में ये नदी लोगों की कमाई का बड़ा जरिया बन चुकी है। हम बात कर रहे हैं देश के प्राकृतिक रुप से संपन्न राज्य झारखंड में बहने वाली स्वर्णरेखा नदी की। पानी के साथ इसमें सोना बहने के चलते इसे ये नाम दिया गया है।
इस नदी से सोना निकालकर आज कई लोग अपना और अपने परिवार का जीवनयापन कर रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस नदी में सोना कहां से आता है? आइए जानते हैं....यह भी पढ़े -दुनिया का एक ऐसा रहस्यमयी स्थान जहां चार हजार साल से लगातार जल रही है आग, आंधी, बारिश और बर्फ का भी नहीं होता असरराज्य की राजधानी रांची से 16 किमी दूर स्थित नगड़ी गांव इसका उद्गम स्थल है। झारखंड के अलावा यह नदी पश्चिम बंगाल और ओडिशा में भी बहती है। कुल 474 किलोमीटर लंबी स्वर्णरेखा नदी बंगाल की खाड़ी में जाकर गिरती है।
इस नदी में पानी के साथ सोना क्यों बहता है इसकी जानकारी वैज्ञानिक अभी तक नहीं निकाल पाए हैं। लेकिन कुछ विशेषज्ञों का कहना है कि यह नदी चट्टानों के बीच से निकलती है, जिस वजह से इसमें सोने के कण घुल जाते हैं।यह भी पढ़े -न मोबाइल, न बिजली, न ही बेहतर घर, फिर भी पिछले 51 सालों से पहाड़ों पर रह रहा ये शख्स, जानिए दिलचस्प स्टोरीनदी के पानी में सोना होने का सुनकर आपको लग रहा होगा कि इससे सोना निकालना आसान होगा। लेकिन ऐसा नहीं है। स्वर्ण रेखा नदी से सोना निकालना बहुत मेहनत भरा काम है। दरअसल, सोने के यह कण चावल के दाने से भी छोटे होते हैं। यहां रहने वाले आदिवासी सोना निकालने के लिए सुबह के समय जाते हैं और दिनभर रेत से सोने को छानने का काम करते हैं।


Similar Post
-
महिला के दिमाग में जिंदा मिला कीड़ा, दुनिया का पहला मामला
ऑस्ट्रेलिया से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 64 स ...
-
बिहार : मंदिर बनाने में अपनी कमाई का पूरा पैसा लगाया, अब मांग रहे चंदा
आपने अब तक कई शिवभक्तों की भक्ति देखी होगी और उनके बारे में सुना भी ह ...