उदयपुर के स्वर्ण शिल्पी ने बनाई विश्व की सबसे सस्ती और हल्की सोने की चेन

उदयपुर के स्वर्ण कारीगर 100 विश्व रिकॉर्ड होल्डर डॉ. इकबाल सक्का ने विश्व की सबसे सस्ती और हल्की सोने की चेन बनाई है। जिसका वजन महज 0.0025 मिलीग्राम है और उसकी लागत महज 40 रुपए आई है। 17 इंच लंबी 22 कैरेट सोने की यह चेन 2500 कड़ियों को जोड़कर बनाई है। इस चेन के साथ इसमें एक लॉकेट भी लगाया गया है। स्वर्ण शिल्पी डॉ. सक्का का कहना है कि इस चेन को तैयार करने में 11 महीने लगे। उन्होंने बताया कि विश्व की सबसे महंगी 1144 करोड़ रुपए की 256 किलो वजनी सोने की चेन के बाद उन्हें विश्व की सबसे सस्ती चेन बनाने का आइडिया आया था। उनके दावे को विश्व रिकार्ड प्रमाणित करने वाली संस्थाओं को भेजा गया है।


Similar Post
-
असीरगढ़ में फिर निकले सोने के सिक्के, रात के अंधेरे में खुदाई जारी
असीरगढ़ किले के पास खुदाई में सोने के सिक्के मिलने की खबर फैलते ही स ...
-
उदयपुर के स्वर्ण शिल्पी ने बनाई विश्व की सबसे सस्ती और हल्की सोने की चेन
उदयपुर के स्वर्ण कारीगर 100 विश्व रिकॉर्ड होल्डर डॉ. इकबाल सक्का ने व ...
-
महिला के दिमाग में जिंदा मिला कीड़ा, दुनिया का पहला मामला
ऑस्ट्रेलिया से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 64 स ...