ममता बनर्जी की हालत स्थिर, चेहरे पर लगे चार टांके
कोलकाता, शुक्रवार, 15 मार्च 2024। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के चेहरे पर चार टांके लगे है और उनकी हालत स्थिर है। सुश्री बनर्जी को कालीघाट स्थित अपने घर में गिरने के बाद गुरुवार शाम एसएसकेएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। राज्य सरकार द्वारा संचालित अस्पताल में चिकित्सकों ने उसके माथे पर तीन और नाक पर एक टांका लगाया तथा सीटी स्कैन सहित सभी आवश्यक परीक्षण किए। सूत्रों ने बताया कि उन्हें गुरुवार रात को छुट्टी दे दी गई। वह घर पर ही रहना चाहती थीं। सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने गुरुवार को कहा कि उसकी पार्टी अध्यक्ष को गंभीर चोट लगी है और उन्होंने तस्वीरें पोस्ट कीं जिसमें उनके सिर से खून बहता दिख रहा था।
Similar Post
-
उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने नशा-मुक्त भारत बनाने के लिए सामूहिक प्रयास का आह्वान किया
बेंगलुरु, रविवार, 28 जून 2026। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन न ...
-
इटावा में शिव मंदिर का निर्माण पूरा होने के बाद, मैं अयोध्या जाऊंगा: अखिलेश
प्रयागराज (उप्र), रविवार, 28 जून 2026। समाजवादी पार्टी (सपा) के रा ...
-
उद्धव ने बागी सांसदों को अयोग्य ठहराने की मांग की, कहा- दल-बदल एक बड़ी साजिश का हिस्सा
परभणी, रविवार, 28 जून 2026। शिवसेना (उबाठा) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने ...
