बेंगलुरु विस्फोट मामले में चार लोगों को हिरासत में लिया गया, पूछताछ जारी
बेंगलुरु, शनिवार, 02 मार्च 2024। शहर के एक रेस्तरां में शुक्रवार को हुए कम तीव्रता वाले बम विस्फोट के सिलसिले में पूछताछ के लिए चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि मामले की जांच कर रही केंद्रीय अपराध शाखा के अधिकारी धारवाड़, हुब्बल्लि और बेंगलुरु से हिरासत में लिए गए चारों लोगों से ‘‘विस्तार से’’ पूछताछ कर रहे हैं। बेंगलुरु शहर आयुक्त बी दयानंद ने बताया कि शुक्रवार दोपहर को रामेश्वरम कैफे में हुए आईईडी विस्फोट के संबंध में जांच तेजी से जारी है। इस विस्फोट में 10 लोग घायल हुए हैं।
दयानंद ने कहा, ‘‘कई दल अब तक मिले विभिन्न सुरागों पर काम कर रहे हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मामले की संवेदनशीलता और सुरक्षा संबंधी चिंताओं को ध्यान में रखते हुए मीडिया से अपील की जाती है कि वह अटकलें न लगाए और सहयोग करे।’’ इस बीच, पूरे राज्य में, खासकर केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। बेंगलुरु पुलिस ने शुक्रवार को हुए विस्फोट के संबंध में गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
Similar Post
-
निर्वाचन आयुक्तों ने चुनाव वाले पांच राज्यों में तैयारियों का जायजा लेना शुरू किया
नई दिल्ली, मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026। निर्वाचन आयोग के पांच राज् ...
-
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में आतंकवादी ठिकाने का पर्दाफाश; एके-47 और छह हथगोले बरामद
जम्मू, मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के सु ...
-
ममता बनर्जी गुट की प्रस्तावित रैली के बारे में आधिकारिक सूचना नहीं मिली: कोलकाता पुलिस आयुक्त
कोलकाता, मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026। कोलकाता के पुलिस आयुक्त अजय ...
