जौनपुर में ट्रैक्टर ट्राली-रोडवेज बस में भिड़ंत, छह मरे
जौनपुर, सोमवार, 26 फ़रवरी 2024। उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले में सिकरारा क्षेत्रमें रोडवेज बस की टक्कर से ट्रैक्टर ट्राली पलटने से उसमे सवार छह श्रमिकों की मृत्यु हो गयी जबकि एक अन्य गंभीर रुप से घायल हो गया। पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि क्षेत्र के समाधगंज बाजार के पास मकान ढालने वाले ट्रैक्टर ट्राली पर सवार सात मजदूर रविवार देर रात करीब सवा 11 बजे काम से वापस आ रहे थे कि प्रयागराज-जौनपुर हाइवे पर प्रयागराज की तरफ से आ रही रोडवेज बस से जोरदार टक्कर हो जाने के कारण ट्रैक्टर ट्राली असंतुलित होकर पलट गई।
इस हादसे में सिकरारा थाना क्षेत्र के अलीशाहपुर निवासी नीरज सरोज (28), राजेश सरोज (45), संग्राम सरोज (25), चाईं मुसहर (20), वीरपालपुर निवासी अतुल सरोज (30), बथुवावर निवासी गोविंदा बिंद (30) की मौत हो गयी। इस घटना में एक गंभीर का इलाज इलाज चिकित्सालय में चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अजय पाल शर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेंद्र कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी सदर परमानंद कुशवाहा सहित थानाध्यक्ष राजाराम द्विवेदी तत्काल मौके पर पहुंच गए।
Similar Post
-
राहुल गांधी चार नवंबर को पंजाब के संगरूर का दौरा करेंगे: परगट सिंह
चंडीगढ़, रविवार, 25 अक्टूबर 2026। कांग्रेस नेता राहुल गांधी चार ...
-
‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने साबित किया कि कोई भी लक्ष्य वायुसेना की पहुंच से दूर नहीं: वायुसेना प्रमुख
नई दिल्ली, रविवार, 25 अक्टूबर 2026। वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार ...
-
केरलम में भारी बारिश जारी, आईएमडी ने तीन जिलों के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया
तिरुवनंतपुरम, रविवार, 25 अक्टूबर 2026। केरलम में भारी बारिश की ...
