जम्मू-कश्मीर के कठुआ में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास ड्रोन से गिराया गया आईईडी बरामद
कठुआ/जम्मू, गुरुवार, 22 फ़रवरी 2024। जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में बृहस्पतिवार को सीमा सुरक्षा बल ने अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास आईईडी (इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) बरामद किया जिसे ड्रोन के माध्यम से गिराया गया था। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि आईईडी जीरो लाइन के पास मनियारी पोस्ट क्षेत्र में तलाशी अभियान के दौरान पाया गया। यह तलाशी अभियान बीएसएफ के जवानों ने सुबह एक पाकिस्तानी ड्रोन देखने के बाद शुरू किया था और ड्रोन को गिराने के लिए गोलीबारी की गई थी। अधिकारी ने कहा आखिरी विवरण मिलने तक तलाशी अभियान जारी था। उन्होंने यह भी कहा कि माना जा रहा है कि यह ड्रोन पाकिस्तान की ओर वापस चला गया। उनके अनुसार, एक सीमाई गांव में गिराये गए आईईडी की विशेषज्ञ जांच कर रहे हैं।
Similar Post
-
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने धारापुरम विधानसभा क्षेत्र में रोडशो शुरू किया
धारापुरम (तमिलनाडु), रविवार, 04 अक्टूबर 2026। तमिलगा वेत्री कषग ...
-
त्रिपुरा निकाय चुनाव ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में पुरुष मतदाताओं से ज्यादा महिला मतदाता
अगरतला, रविवार, 04 अक्टूबर 2026। राज्य चुनाव आयोग (एसईसी) के आंकड ...
-
'मेक इन इंडिया' के नाम पर पैदा हुई तानाशाही को खत्म कर देंगे: उद्धव ठाकरे
मुंबई, रविवार, 04 अक्टूबर 2026। शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठा ...
