आंतकवादी लखवीर लंडा के तीन सहयोगी हथियारों सहित गिरफ्तार
चण्डीगढ़, बुधवार, 07 फ़रवरी 2024। पंजाब में एजीटीएफ ने बुधवार को आतंकवादियों कनाडा स्थित लखबीर लंडा और पाक स्थित हरविंदर रिंदा के तीन सहयोगियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों की पहचान जोबनजीत सिंह उर्फ जोबन, बिक्रमजीत सिंह उर्फ बिक्का और कुलविंदर सिंह काला के तौर पर हुई है। पुलिस ने उनके पास से दो पिस्तौल और दस कारतूस बरामद किए हैं। यादव ने बताया कि जोबन यूएपीए, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट और आईटी एक्ट अपराधों में वांछित था और लंबे समय तक फरार रहा। आरोपी जोबन और बिक्का 307 आईपीसी के एक से अधिक मामलों में भी वांछित हैं। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि आरोपी अपने विदेशी आकाओं के निर्देश पर आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहे थे।
Similar Post
-
चमोली सुरंग हादसे में सात लोगों की मौत, तीन लापता लोगों की तलाश जारी
गोपेश्वर (उत्तराखंड), शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। उत्तराखंड के चमो ...
-
मुख्यमंत्री उमर ने जम्मू कश्मीर के नदी जल पर दावे को लेकर पाकिस्तान को आड़े हाथ लिया
श्रीनगर, शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। जम्मू कश्मीर के नदी जल पर दावा ...
-
कोयले की मांग 2030 तक 1.6 अरब टन तक पहुंचने का अनुमान : सचिव
मुंबई, शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। केंद्रीय कोयला सचिव विक्रम देव ...
