तमाशा करने के मकसद से केजरीवाल के घर गईं पुलिस : आप
नई दिल्ली, शनिवार, 03 फ़रवरी 2024। आम आदमी पार्टी (आप) ने कहा कि तमाशा करने के मकसद से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर पुलिस भेजी है। आप ने एक्स पर कहा, ''एक सवाल का जवाब भी नहीं दे पाई भाजपाई पुलिस इसलिए तमाशा करने के मकसद से श्री मोदी ने श्री केजरीवाल के घर पुलिस भेजी है। यह किस कानून में लिखा है नोटिस सिर्फ मुख्यमंत्री को व्यक्तिगत रूप से दिया जा सकता है? इससे साफ है भाजपा को सिर्फ तमाशा करना है। आप नेता और राज्यसभा संसद संदीप पाठक ने कहा, एक-एक करके देश की सारी संस्थाएँ मोदी जी बर्बाद कर रहे हैं। दिल्ली पुलिस को अब अपने नौटंकी का हिस्सा बना लिये हैं । सभी अधिकारियों को अब ''नहीं'' कहना सीखना पड़ेगा चाहे जितना भी दबाव आये। उन्होंने कहा कि इतना कुछ काम है देश में जो करना है पर भाजपा सिर्फ़ स्लोगन और नाटक में लगी है । गौरतलब है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर दिल्ली पुलिस की टीम एक मामले में नोटिस देने पहुंची है।
Similar Post
-
बिश्नोई गिरोह ने केजरीवाल से सात करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी, नहीं देने पर मौत की धमकी दी
मोहाली, गुरुवार, 12 नवम्बर 2026। पंजाब पुलिस ने आम आदमी पार्टी (आ ...
-
केरलम: माकपा, कॉजपा ने प्रदर्शनकारी एलपीएसटी रैंक धारकों का समर्थन किया
तिरुवनंतपुरम, गुरुवार, 12 नवम्बर 2026। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट ...
-
सीआरपीएफ के विशेष महानिदेशक ने जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल से मुलाकात की
श्रीनगर, गुरुवार, 12 नवम्बर 2026। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआ ...
