गौतमबुद्ध नगर में यमुना एक्सप्रेसवे पर दो ट्रक टकराए, एक के चालक की मौत
नोएडा (उत्तर प्रदेश), गुरुवार, 01 फ़रवरी 2024। गौतमबुद्ध नगर जिले के दनकौर इलाके में यमुना एक्सप्रेसवे पर दो ट्रक आपस में टकरा गए और उनमें से एक के चालक की मौत हो गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना बुधवार रात गलगोटिया यूनिवर्सिटी के पास हुई। थाना दनकौर के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि यमुना एक्सप्रेसवे में आगे चल रहे एक ट्रक में पीछे से आ रहे अन्य ट्रक ने टक्कर मार दी। उन्होंने कहा, ‘‘ हादसे में ट्रक चालक गोविंद गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।’’ थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Similar Post
-
बिश्नोई गिरोह ने केजरीवाल से सात करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी, नहीं देने पर मौत की धमकी दी
मोहाली, गुरुवार, 12 नवम्बर 2026। पंजाब पुलिस ने आम आदमी पार्टी (आ ...
-
केरलम: माकपा, कॉजपा ने प्रदर्शनकारी एलपीएसटी रैंक धारकों का समर्थन किया
तिरुवनंतपुरम, गुरुवार, 12 नवम्बर 2026। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट ...
-
सीआरपीएफ के विशेष महानिदेशक ने जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल से मुलाकात की
श्रीनगर, गुरुवार, 12 नवम्बर 2026। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआ ...
