राजस्थान में 13 IPS के तबादले, राजीव कुमार को एसीबी का महानिदेशक किया नियुक्त
जयपुर, बुधवार, 31 जनवरी 2024। राजस्थान सरकार ने बुधवार को भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 13 अधिकारियों के तबादले किए, जिसमें राजीव कुमार शर्मा को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) के महानिदेशक की जिम्मेदारी दी गई है। कार्मिक विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) राजीव कुमार का तबादला एसीबी के महानिदेशक पद पर किया गया है। आईपीएस अनिल कुमार टांक महानिरीक्षक (कानून-व्यवस्था) होंगे जो अब तक उप महानिरीक्षक (भर्ती और पद्दोन्नति बोर्ड) पद पर थे। आईपीएस गौरव श्रीवास्तव को महानिरीक्षक (मुख्यमंत्री सुरक्षा) पद पर, अंशुमन भोभिया को महानिरीक्षक (आतंकवाद निरोधक दस्ता-एटीएस) पद पर लगया गया है। महानिरीक्षक (आरएसी) राजेंद्र सिंह अब जोधपुर के पुलिस आयुक्त होंगे जबकि इस पद पर कार्यरत रविदत्त गौड़ को महानिरीक्षक (कोटा रेंज) नियुक्त किया गया है। आईपीएस राहुल प्रकाश को महानिरीक्षक (भरतपुर रेंज) तथा विकास कुमार को महानिरीक्षक (जोधपुर रेंज) लगाया गया है। सरकार ने शुक्रवार रात को ही नौ आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए थे।
Similar Post
-
जम्मू कश्मीर विधानसभा में विरोध प्रदर्शन कर रहे चार विधायकों को सदन से बाहर निकाला गया
श्रीनगर, सोमवार, 29 सितंबर 2026। जम्मू कश्मीर विधानसभा में मुख् ...
-
जम्मू-कश्मीर में वाहन नदी में गिरा, चार लोगों की मौत
श्रीनगर, सोमवार, 29 सितंबर 2026। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले ...
-
असम में दो करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त, एक गिरफ्तार
गुवाहाटी, सोमवार, 29 सितंबर 2026। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश् ...
