नोएडा में कबाड़ माफिया रवि काना गिरोह का सदस्य गिरफ्तार
नोएडा (उप्र), मंगलवार, 23 जनवरी 2024। कुख्यात कबाड़ माफिया और सामूहिक बलात्कार के मामले में वांछित रवि काना के गिरोह के एक सदस्य को मंगलवार को नोएडा पुलिस ने बीटा-दो थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि प्रह्लाद की गिरफ्तारी के साथ अब तक इस गिरोह के कुल आठ लोगों गिरफ्तार किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि प्रह्लाद के खिलाफ बीटा-दो थाने में ‘गैंगस्टर अधिनियम’ के तहत मामला दर्ज है। प्रवक्ता ने बताया कि प्रह्लाद कुख्यात कबाड़ माफिया और सामूहिक बलात्कार के मामले में वांछित रवि काना का दाहिना हाथ था, जो उसके अंगरक्षक के रूप में काम करता था। आरोपी ही रवि काना की गाड़ी को हमेशा चलाया करता था तथा पैसों की लेनदेन में उसकी अहम भूमिका होती थी। उन्होंने बताया कि पुलिस इस गिरोह के अन्य लोगों की तलाश में छापेमारी कर रही है। गिरोह का मुख्य सरगना रवि काना अब भी फरार है।
Similar Post
-
आज का भारत बदल रहा, स्टार्टअप समय की आवश्यकता : राज्यपाल आनंदीबेन पटेल
लखनऊ, मंगलवार, 08 सितंबर 2026। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं राज ...
-
सपा की छात्र इकाई ने नीली टी-शर्ट, जींस को नये ‘ड्रेस कोड’ के तौर पर अपनाया : अखिलेश
लखनऊ, मंगलवार, 08 सितंबर 2026। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अ ...
-
जीओसी ने लद्दाख में अग्रिम इलाकों का दौरा किया, अभियानगत तैयारियों की समीक्षा की
लेह/जम्मू, मंगलवार, 08 सितंबर 2026। ‘फायर एंड फ्यूरी’ कोर के ...
