हमें विश्वास है कि ‘इंडिया’ गठबंधन लोकसभा चुनाव में जीतेगा : कांग्रेस नेता भरत सिंह सोलंकी
जम्मू, रविवार, 21 जनवरी 2024। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भरत सिंह सोलंकी ने शनिवार को कहा कि देश में ‘इंडियन नेशनल डेमोक्रेटिक इंक्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) गठबंधन को ‘‘भारी समर्थन’’ मिल रहा है और भरोसा जताया कि यह आगामी लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि राहुल गांधी की मणिपुर से महाराष्ट्र तक ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ का देश पर काफी असर पड़ेगा। कांग्रेस की जम्मू-कश्मीर इकाई के प्रभारी सोलंकी ने सांबा जिले में पार्टी कार्यकर्ताओं की एक सभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘भारत के लोग ‘इंडिया’ गठबंधन को विजयी बनाने के लिए तैयार हैं। गठबंधन लोकसभा चुनाव जीतेगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इंडिया गठबंधन को भारी समर्थन मिल रहा है। लोग हमारे साथ हैं।’’ सोलंकी ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने ‘‘करगिल पर्वतीय परिषद चुनाव हारने के बाद स्थानीय निकायों और पंचायतों से लेकर सभी चुनाव रद्द कर दिए हैं।’’
Similar Post
-
दक्षिण मुंबई में आयकर कार्यालय की इमारत में आग, लोगों को निकाला गया बाहर
मुंबई, सोमवार, 17 अगस्त 2026। दक्षिण मुंबई के चर्चगेट में आयकर क ...
-
बंगाल एसटीएफ ने कोलकाता में आईएसआई के ‘एजेंट’ के संदिग्ध सहयोगी को गिरफ्तार किया
कोलकाता, सोमवार, 17 अगस्त 2026। पश्चिम बंगाल पुलिस के विशेष कार ...
-
भोगपुरम हवाई अड्डे पर वाणिज्यिक उड़ान सेवाएं शुरू
विजयनगरम (आंध्र प्रदेश), सोमवार, 17 अगस्त 2026। आंध्र प्रदेश के भ ...
