आतंकवादी रिंदा का सहयोगी कैलाश खिचन गिरफ्तार
चंडीगढ़, शुक्रवार, 12 जनवरी 2024। पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने केन्द्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर आतंकवादी रिंदा के करीबी कैलाश खिचन को गिरफ्तार करने का शुक्रवार को दावा किया। पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने एक्स पर ट्वीट कर यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि खिचन पाकिस्तान के आतंकवादी हरविंदर सिंह उर्फ रिंदा और अमरीका में बसे हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी पैशिया के लिए काम करता था। प्रारम्भिक जांच के अनुसार खिचन रिंदा के निर्देशों पर प्रदेश में आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने के लिए बब्बर खलिस्तान इंटरनेशनल के लोगों को हथियारों की आपूर्ति करता था। पुलिस ने उसके पास से एक चीनी पिस्तौल और आठ कारतूस भी बरामद किए हैं।
Similar Post
-
दिल्ली विमानन शिखर सम्मेलन में 115 से अधिक एयरलाइन, 55 देशों के प्रतिनिधि लेंगे हिस्सा
नई दिल्ली, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। राष्ट्रीय राजधानी में मार्च ...
-
दिल्ली हवाई अड्डे पर तीन भारतीय यात्रियों से सैन्य श्रेणी के 10 ड्रोन जब्त
नई दिल्ली, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। दिल्ली हवाई अड्डे पर तीन भार ...
-
केरलम: स्थानीय निकाय उपचुनावों में सत्ताधारी यूडीएफ ने अपनी मौजूदा सीटें गंवाई
तिरुवनंतपुरम, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। केरलम में सत्ताधारी कां ...
