तेलंगाना: कागजनगर जंगल में मृत पाई गई बाघिन
हैदराबाद, रविवार, 07 जनवरी 2024। तेलंगाना के कुमारम भीम आसिफाबाद जिले के कागजनगर जंगल में बाघों के बीच लड़ाई के कारण एक बाघिन मृत पाई गई। रविवार को अधिकारियों ने जानकारी दी। मुख्य वन्यजीव वार्डन के कार्यालय से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि छह जनवरी को वन कर्मियों को बाघ का एक शव मिला जो मादा थी। इसके बाद जिला वन अधिकारी नीरज टी दो पशु चिकित्सक और अधिकारियों के साथ जांच के लिए घटनास्थल पर पहुंचे। बाघिन की उम्र करीब डेढ़ साल थी। प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि जानवर की गर्दन और पेट पर चोटों के निशान थे और मृत बाघिन के मुंह में बालों के नमूने भी पाए गए, जो संभवतः किसी अन्य बाघ के थे, जिन्हें आगे की जांच के लिए भेजा गया है।
अधिकारियों ने बताया कि बाघिन की दाहिनी पिछली टांग भी टूटी हुई थी और चोटों से सूखे खून के निशान मिले हैं। हालांकि टीम को जाल और बिजली के झटके का उपयोग करके शिकार करने का कोई सबूत नहीं मिला। पशु चिकित्सकों ने बाघिन की मौत जहर से होने की संभावना से इनकार किया है। उन्होंने बताया कि जानवर की त्वचा और नाखून सहित अन्य अंग भी सही-सलामत मिले हैं। अधिकारी ने कहा कि समीक्षा और जांच के आधार पर टीम ने इसे बाघों के बीच क्षेत्रीय लड़ाई का मामला पाया और बाघिन की लाश को देखकर अनुमान लगाया गया कि मौत कम से कम तीन-चार दिन पहले हुई होगी। विज्ञप्ति में कहा गया है कि जानवर के शव का उचित दस्तावेजीकरण के तहत नियमानुसार निपटान किया गया।
Similar Post
-
फडणवीस से वार्ता के निमंत्रण के बाद राकांपा ने कृषि ऋण माफी को लेकर आंदोलन स्थगित किया
छत्रपति संभाजीनगर, सोमवार, 29 जून 2026। राष्ट्रवादी कांग्रेस प ...
-
महाराष्ट्र टीईटी प्रश्नपत्र लीक मामले में सीबीआई जांच की मांग, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठी
मुंबई, सोमवार, 29 जून 2026। महाराष्ट्र विधान परिषद में विपक्षी ...
-
पुरी में देव स्नान पूर्णिमा का भव्य आयोजन
- 108 घड़ों के जल से हुए भगवान जगन्नाथ के दर्शन, लाखों भक्त हुए भाव ...
