घने कोहरे के कारण रायसेन में बस पलटी, 19 यात्री घायल
रायसेन, मंगलवार, 02 जनवरी 2024। मध्यप्रदेश के रायसेन में घने कोहरे के चलते तड़के आज एक यात्री बस के अनियंत्रित होकर पलट जाने से उसमें सवार एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने बताया कि नेशनल हाईवे 146 भोपाल-विदिशा बायपास मार्ग पर हलाली फिल्टर प्लांट के पास घने कोहरे के कारण एक यात्री बस पलट गई। इस घटना में बस में सवार 29 यात्रियों में से 19 यात्रियों को चोटें आयी, जिसमें 2 यात्रियों की हालत गंभीर है।
Similar Post
-
राजस्थान परिवहन विभाग का राजस्व 13.82 प्रतिशत बढ़ा
जयपुर, बुधवार, 30 सितंबर 2026। राजस्थान के परिवहन विभाग का राजस ...
-
नवीकरणीय ऊर्जा पारेषण के लिए पीएम-धारा योजना को मंजूरी, 1.86 लाख करोड़ रुपये होंगे खर्च
नई दिल्ली, बुधवार, 30 सितंबर 2026। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवा ...
-
जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
श्रीनगर, बुधवार, 30 सितंबर 2026। जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्य ...
