झामुमो विधायक सरफराज अहमद ने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया, अध्यक्ष ने इस्तीफा स्वीकार किया
रांची, सोमवार, 01 जनवरी 2024। झारखंड में तेजी से बदलते राजनीतिक घटनाक्रम में गांडेय से झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक डॉ. सरफराज अहमद ने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो ने श्री अहमद का इस्तीफा 31 दिसंबर की तिथि से स्वीकार कर लिया है।विधानसभा से इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है।अधिसूचना के अनुसार अब गाडंये की सीट रिक्त हो गई है। अहमद झारखंड विधानसभा के वरिष्ठतम विधायक थे और वह पहली बार 1980 में अविभाजित बिहार में बिहार विधानसभा के सदस्य बने थे। वर्ष 1984 में कांग्रेस के टिकट पर श्री अहमद गिरिडीह से लोकसभा के लिए भी चुने गए थे। श्री अहमद अविभाजित बिहार में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे थे।
Similar Post
-
उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने नशा-मुक्त भारत बनाने के लिए सामूहिक प्रयास का आह्वान किया
बेंगलुरु, रविवार, 28 जून 2026। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन न ...
-
इटावा में शिव मंदिर का निर्माण पूरा होने के बाद, मैं अयोध्या जाऊंगा: अखिलेश
प्रयागराज (उप्र), रविवार, 28 जून 2026। समाजवादी पार्टी (सपा) के रा ...
-
उद्धव ने बागी सांसदों को अयोग्य ठहराने की मांग की, कहा- दल-बदल एक बड़ी साजिश का हिस्सा
परभणी, रविवार, 28 जून 2026। शिवसेना (उबाठा) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने ...
