मुरैना में सड़क दुर्घटना में चार युवकों की मौत
मुरैना, गुरुवार, 28 दिसंबर 2023। मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में दो मोटर साइकिलों की भिड़ंत में चार युवकों की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि सिहोनिया थाना क्षेत्र में भिंड जिले के निवासी आधा दर्जन युवक मोटर साइकिलों से मुरैना के लिये निकले थे। कल उनकी मोटर साइकिलें अंधेरा होने के कारण खड़ियाहर गांव के समीप आपस में भीड़ गईं। इस घटना में मजबूत सिंह और अभिषेक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अन्य दो घायलों युवकों को चिकित्सकों ने ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल के लिए रेफर कर दिया था। उपचार के दौरान दोनों युवकों की ग्वालियर में मौत होने की खबर है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Similar Post
-
जम्मू कश्मीर विधानसभा में विरोध प्रदर्शन कर रहे चार विधायकों को सदन से बाहर निकाला गया
श्रीनगर, सोमवार, 29 सितंबर 2026। जम्मू कश्मीर विधानसभा में मुख् ...
-
जम्मू-कश्मीर में वाहन नदी में गिरा, चार लोगों की मौत
श्रीनगर, सोमवार, 29 सितंबर 2026। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले ...
-
असम में दो करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त, एक गिरफ्तार
गुवाहाटी, सोमवार, 29 सितंबर 2026। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश् ...
