जम्मू-कश्मीर के रियासी में मिनीबस के खाई में गिरने से दो लोगों की मौत, 12 घायल
जम्मू, सोमवार, 25 दिसंबर 2023। जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में सोमवार को बारातियों को ले जा रही एक मिनी बस सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई, जिससे दो लोगों की मौत हो गई और 12 घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। चसाणा के थाना प्रभारी सुमन सिंह ने बताया कि बस बलमतकोट से बदर गांव जा रही थी और सुबह करीब छह बजे धामिनी के पास यह दुर्घटना हुई। तुरंत बचाव अभियान शुरू किया गया और मोहम्मद अशरफ (25) नामक एक व्यक्ति मृत पाया गया। तीन साल से 19 साल की उम्र की नौ लड़कियों सहित 13 अन्य को अस्पताल ले जाया गया। अधिकारी ने कहा कि गंभीर रूप से घायल लोगों में से 17 वर्षीय ताहिर अहमद ने विशेष उपचार के लिए राजौरी ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।
Similar Post
-
चमोली सुरंग हादसे में सात लोगों की मौत, तीन लापता लोगों की तलाश जारी
गोपेश्वर (उत्तराखंड), शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। उत्तराखंड के चमो ...
-
मुख्यमंत्री उमर ने जम्मू कश्मीर के नदी जल पर दावे को लेकर पाकिस्तान को आड़े हाथ लिया
श्रीनगर, शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। जम्मू कश्मीर के नदी जल पर दावा ...
-
कोयले की मांग 2030 तक 1.6 अरब टन तक पहुंचने का अनुमान : सचिव
मुंबई, शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। केंद्रीय कोयला सचिव विक्रम देव ...
