जम्मू-कश्मीर के रियासी में तीन लोग नदी में डूबे
जम्मू, रविवार, 10 दिसंबर 2023। जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में एक भारी वाहन पर सवार तीन लोग नदी में डूब गए। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। स्थानीय पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक सुमन सिंह ने बताया कि वाहन शनिवार रात नौ बजे चसाना के सुंगरी गांव के पास एक नदी को पार करते समय डूब गया और उसी के साथ वाहन में सवार लोग भी डूब गये। उन्होंने बताया कि बचावकर्मियों ने नीतीश कुमार (22), होशियार सिंह (25) और राजिंदर कुमार (27) के शव बरामद कर लिए हैं और शवों को कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उनके परिजनों को सौंप दिया गया है।
Similar Post
-
फडणवीस से वार्ता के निमंत्रण के बाद राकांपा ने कृषि ऋण माफी को लेकर आंदोलन स्थगित किया
छत्रपति संभाजीनगर, सोमवार, 29 जून 2026। राष्ट्रवादी कांग्रेस प ...
-
महाराष्ट्र टीईटी प्रश्नपत्र लीक मामले में सीबीआई जांच की मांग, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठी
मुंबई, सोमवार, 29 जून 2026। महाराष्ट्र विधान परिषद में विपक्षी ...
-
पुरी में देव स्नान पूर्णिमा का भव्य आयोजन
- 108 घड़ों के जल से हुए भगवान जगन्नाथ के दर्शन, लाखों भक्त हुए भाव ...
