झारखंड की स्कूल शिक्षिका से 1.8 लाख रुपये की साइबर धोखाधड़ी
मेदिनीनगर (झारखंड), शनिवार, 09 दिसंबर 2023। झारखंड के पलामू जिले में सरकारी स्कूल की एक शिक्षिका से 1.8 लाख रुपये की साइबर धोखाधड़ी की गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी। मेदिनीनगर साइबर पुलिस थाने में दर्ज करायी एक शिकायत में 51 वर्षीय मनीषा सहाय ने कहा कि साइबर अपराधी ने खुद को एक निजी बैंक के क्रेडिट कार्ड विभाग का प्रबंधक बताया था और बृहस्पतिवार शाम को महिला से उनका क्रेडिट कार्ड चालू करने की आड़ में ठगी की थी। पुलिस अधीक्षक रेशमा रमेशन ने बताया कि आरोपी ने शिक्षिका से एटीएम पिन हासिल कर ली और कुछ मिनट के भीतर उनके खाते से 1.8 लाख रुपये निकाल लिए। एसपी ने बताया कि आरोपी की मोबाइल टावर लोकेशन का पता लगा लिया गया है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
Similar Post
-
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने धारापुरम विधानसभा क्षेत्र में रोडशो शुरू किया
धारापुरम (तमिलनाडु), रविवार, 04 अक्टूबर 2026। तमिलगा वेत्री कषग ...
-
त्रिपुरा निकाय चुनाव ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में पुरुष मतदाताओं से ज्यादा महिला मतदाता
अगरतला, रविवार, 04 अक्टूबर 2026। राज्य चुनाव आयोग (एसईसी) के आंकड ...
-
'मेक इन इंडिया' के नाम पर पैदा हुई तानाशाही को खत्म कर देंगे: उद्धव ठाकरे
मुंबई, रविवार, 04 अक्टूबर 2026। शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठा ...
