कर्नाटक : चोरों द्वारा गैस कटर से एटीएम खोलने की कोशिश, भारी मात्रा में नोट जलकर राख
बेंगलुरु, गुरुवार, 07 दिसंबर 2023। कर्नाटक के बेंगलुरु शहर के बाहरी इलाके नेलमंगला में बृहस्पतिवार को चोरों के एक गिरोह द्वारा गैस कटर की मदद से एक 'स्वाचालित टेलर मशीन' (एटीएम) खोलने के दौरान उसमें रखे कई नोट जलकर राख हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मुंबई से बैंक अधिकारियों ने उस इमारत के मालिक को जांच के लिए बुलाया, जहां एटीएम लगा था। जैसे ही भवन मालिक मौके पर पहुंचे, चोर अपने उपकरण छोड़कर भाग गया। सीसीटीवी फुटेज में अपराध में दो लोगों की संलिप्तता दिखी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Similar Post
-
जम्मू कश्मीर विधानसभा में विरोध प्रदर्शन कर रहे चार विधायकों को सदन से बाहर निकाला गया
श्रीनगर, सोमवार, 29 सितंबर 2026। जम्मू कश्मीर विधानसभा में मुख् ...
-
जम्मू-कश्मीर में वाहन नदी में गिरा, चार लोगों की मौत
श्रीनगर, सोमवार, 29 सितंबर 2026। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले ...
-
असम में दो करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त, एक गिरफ्तार
गुवाहाटी, सोमवार, 29 सितंबर 2026। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश् ...
