जम्मू-कश्मीर : बारामूला में आग लगने से एक कारखाना और चार मकान क्षतिग्रस्त
श्रीनगर, सोमवार, 04 दिसंबर 2023। जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में आग लगने की एक घटना में लकड़ी का सामान बनाने वाला एक कारखाना और चार मकान क्षतिग्रस्त हो गए। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। आग लगने की इस घटना में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। अग्निशमन और आपातकालीन सेवा विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि आग रविवार को देर रात लगी और इसने कई मकानों एवं एक कारखाने को अपनी चपेट में ले लिया।
उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद दमकल की गाड़ियों को मौके पर भेजा गया तथा आग पर काबू पा लिया गया। अधिकारी ने कहा कि आग लगने का कारण पता लगाया जा रहा है। प्रारंभिक जांच के अनुसार, बारामूला के कनलीबाग में गुलाम अहमद नजर के घर में आग लगी जो पास के मकान और कारखाने तक फैल गई। निकटवर्ती शिविर से सेना के जवानों ने आग बुझाने में स्थानीय लोगों और पुलिस कर्मियों की मदद की। अधिकारी ने कहा, ‘त्वरित कार्रवाई ने आग को आसपास के अन्य घरों में फैलने से रोक दिया।’
Similar Post
-
चमोली सुरंग हादसे में सात लोगों की मौत, तीन लापता लोगों की तलाश जारी
गोपेश्वर (उत्तराखंड), शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। उत्तराखंड के चमो ...
-
मुख्यमंत्री उमर ने जम्मू कश्मीर के नदी जल पर दावे को लेकर पाकिस्तान को आड़े हाथ लिया
श्रीनगर, शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। जम्मू कश्मीर के नदी जल पर दावा ...
-
कोयले की मांग 2030 तक 1.6 अरब टन तक पहुंचने का अनुमान : सचिव
मुंबई, शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। केंद्रीय कोयला सचिव विक्रम देव ...
