बीकानेर में खाली ट्रेन के बेपटरी होने से कई रेलगाड़ियां प्रभावित
जयपुर, शुक्रवार, 01 दिसंबर 2023। बीकानेर के रेल यार्ड में एक खाली यात्री गाड़ी के पटरी से उतर जाने से कई रेल सेवाएं प्रभावित हुई हैं। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने शुक्रवार को बताया कि बीकानेर मंडल के लालगढ़ यार्ड में बृहस्पतिवार देर रात रेल बेपटरी हो जाने के कारण रेल सेवाएं प्रभावित हुई हैं। इसके अनुसार, गाड़ी संख्या 04702, लालगढ़-अबोहर एक दिसंबर को रद्द रहेगी। इसी तरह 14722 अबोहर-जोधपुर रेलगाड़ी एक दिसंबर को अबोहर के स्थान पर लालगढ़ से संचालित होगी। इस हादसे का असर इस मंडल से संचालित होने वाली कई अन्य ट्रेनों पर भी पड़ा है।
Similar Post
-
दिल्ली विमानन शिखर सम्मेलन में 115 से अधिक एयरलाइन, 55 देशों के प्रतिनिधि लेंगे हिस्सा
नई दिल्ली, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। राष्ट्रीय राजधानी में मार्च ...
-
दिल्ली हवाई अड्डे पर तीन भारतीय यात्रियों से सैन्य श्रेणी के 10 ड्रोन जब्त
नई दिल्ली, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। दिल्ली हवाई अड्डे पर तीन भार ...
-
केरलम: स्थानीय निकाय उपचुनावों में सत्ताधारी यूडीएफ ने अपनी मौजूदा सीटें गंवाई
तिरुवनंतपुरम, मंगलवार, 30 सितंबर 2026। केरलम में सत्ताधारी कां ...
