नोएडा में लाखों रुपये मूल्य के मादक पदार्थ बरामद, पांच लोग गिरफ्तार
नोएडा (उप्र), सोमवार, 27 नवम्बर 2023। नोएडा पुलिस ने रविवार रात को तीन मादक पदार्थ तस्करों के पास से 72 किलोग्राम 300 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि उपनिरीक्षक देवेंद्र कुमार राठी ने रविवार रात को एक सूचना के आधार पर बीटा-दो थाना क्षेत्र में परी चौक के पास एक दुकान के पास से लाखों रुपये मूल्य का 72 किलो और 300 ग्राम अवैध गांजा तथा गांजा तस्करी में इस्तेमाल एक कार बरामद की।
उन्होंने बताया कि इस मामले में तीन मादक पदार्थ तस्करों चांद उर्फ चंदू, इरशाद तथा राशीद को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी आंध्र प्रदेश से गांजा खरीद कर लाते थे और इसे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में बेचते थे। प्रवक्ता ने बताया कि एक अन्य मामले में दादरी थाने की पुलिस ने अलग अलग जगहों से सुभाष तथा रविंद्र सिंह नामक दो मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया और उनके पास से साढ़े तीन किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया।
Similar Post
-
बिश्नोई गिरोह ने केजरीवाल से सात करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी, नहीं देने पर मौत की धमकी दी
मोहाली, गुरुवार, 12 नवम्बर 2026। पंजाब पुलिस ने आम आदमी पार्टी (आ ...
-
केरलम: माकपा, कॉजपा ने प्रदर्शनकारी एलपीएसटी रैंक धारकों का समर्थन किया
तिरुवनंतपुरम, गुरुवार, 12 नवम्बर 2026। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट ...
-
सीआरपीएफ के विशेष महानिदेशक ने जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल से मुलाकात की
श्रीनगर, गुरुवार, 12 नवम्बर 2026। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआ ...
