ओडिशा में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक पटलने से पांच मजदूरों की मौत
मलकानगिरि, शनिवार, 25 नवम्बर 2023। ओडिशा के मलकानगिरि जिले में शनिवार को एक ट्रक के पलट जाने से उसमें सवार कम से कम पांच श्रमिकों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य ज़ख्मी हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि हादसा स्वाभिमान अंचल के हंतलागुडा घाट इलाके में हुआ, जब सीमेंट से लदा ट्रक 12 मज़दूरों को लेकर चित्रकोंडा से जोडाम्बा जा रहा था। पुलिस और स्थानीय लोगों ने सीमेंट की बोरियों के नीचे दबे मजदूरों के शवों को बाहर निकाला। पुलिस ने बताया कि घायलों को जोडाम्बा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Similar Post
-
पंजाब पुलिस छह महीने की तलाश के बाद फरार गैंगस्टर को इंडोनेशिया से वापस लाई
चंडीगढ़, शनिवार, 25 जुलाई 2026। पंजाब के गैंगस्टर रोधी कार्य बल ...
-
‘कुशा’ मिसाइल के सफल परीक्षण पर पेमा खांडू ने डीआरडीओ को बधाई दी
ईटानगर, शनिवार, 25 जुलाई 2026। अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पे ...
-
प्रधान का इस्तीफा राहुल गांधी के संघर्ष का परिणाम : कांग्रेस की तेलंगाना इकाई के प्रमुख
हैदराबाद, शनिवार, 25 जुलाई 2026। कांग्रेस की तेलंगाना इकाई के अ ...
