रुपया तीन पैसे की गिरावट के साथ 83.37 प्रति डॉलर पर
अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया शुक्रवार को तीन पैसे की गिरावट के साथ 83.37 (अस्थायी) पर बंद हुआ। आयातकों की डॉलर मांग बढ़ने और एशियाई मुद्राओं में कमजोर रुख के बीच रुपये की विनिमय दर में गिरावट आई। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि घरेलू शेयर बाजार में नरमी का असर भी स्थानीय मुद्रा पर पड़ा। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 83.33 पर खुला। कारोबार के दौरान वह अपने सर्वकालिक निचले स्तर 83.38 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। अंत में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.37 (अस्थायी) पर बंद हुआ, जो पिछले बंद भाव से तीन पैसे की गिरावट है। रुपया बृहस्पतिवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 83.34 पर बंद हुआ था। इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.18 प्रतिशत की गिरावट के साथ 103.73 पर रहा। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.28 प्रतिशत की बढ़त के साथ 81.65 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बृहस्पतिवार को 255.53 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
Similar Post
-
चार साल बाद दिल्ली में पेट्रोल 100 रुपये के पार
नई दिल्ली, सोमवार, 25 मई 2026। पश्चिम एशिया संकट के बीच तेल विपणन ...
-
रिजर्व बैंक ने खरीदा 180 किलोग्राम सोना
मुंबई, रविवार, 24 मई 2026। भारतीय रिजर्व बैंक ने तीन अप्रैल को सम ...
-
पेट्रोले-डीजल के दाम तीन-तीन रुपये प्रति लीटर बढ़े
नई दिल्ली, शुक्रवार, 15 मई 2026। विपणन कंपनियों ने शुक्रवार को प ...
